राजपुर रोड के केएफसी समेत छह रेस्टोरेंट और बार को सील कर दिया गया है। प्रदूषण मानकों की अनदेखी को लेकर प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने संयुक्त कार्रवाई की है। इन प्रतिष्ठानों पर मंगलवार को बिजली कनेक्शन काटा गया था।जिसके बाद बुधवार को सभी पर सील लगा दी गई है। किसी के पास अनुमति नहीं थी। तो वहीं कुछ से लंबे समय से एसटीपी का निर्माण नहीं किया जा रहा था।
देहरादून के छह बड़े बार, रेस्तरां पर जड़ा ताला
प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, तीन महीने पहले इन प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इन सभी पर नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था। टीम वहां पहुंची तो रेस्टोरेंट के पास सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की कोई सुविधा नहीं थी। जबकि रेस्टोरेंट्स को अपने स्तर पर इसे लगाने के निर्देश दिए गए थे।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने किया सील
कुछ रेस्टोरेंट और पब ने तो प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से अनुमति की प्रक्रिया भी पूरी नहीं की थी। जिसके बाद इन सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जब कोई जवाब नहीं आया तो मंगलवार को सभी का बिजली कनेक्शन काट दिया गया। बुधवार को सील लगा दी गई।
इन प्रतिष्ठानों पर लगाई गई है सील
- डिआब्लो रेस्टोरेंट एंड बार, राजपुर रोड
- मैसर्स मोजो रेस्टोरेंट, बार एवं पार्टी लाउंस, राजपुर रोड
- मैसर्स लाइफस्टाइल (प्लेबॉय), राजपुर रोड
- मैसर्स लेवल वन रेस्टोरेंट, राजपुर रोड
- मैसर्स एएस-4, इंट्रीमेंटेड फैसिलिटी मैनेजमेंट सर्विसेज, राजपुर रोड
- मैसर्स केएफसी, सेफ्योर फूड इंडिया, यूनिट चार, अपर ग्राउंड फ्लोर वर्ल्ड ट्रेड टावर, राजपुर रोड
Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.









