धामी सरकार ने पेश किया अपना रिपोर्ट कार्ड, एक-एक कर गिनाई उपलब्धियां

उत्तराखंड की धामी सरकार ने अपने 5 साल का रिपोर्ट कार्ड आज पेश कर दिया। जिसमें प्रदेश की बीजेपी सरकार की उपलब्धियां और कामकाज की गिनती कराई गई है। जहां रिपोर्ट कार्ड में 5 साल के कार्यों को शामिल किया गया तो वहीं मंच से सीएम धामी बीजेपी के पूरे 10 साल के कार्यकाल में हुए कामकाज का जिक्र किया।

सीएम धामी ने गिनाई उपलब्धियां

उत्तराखंड की धामी सरकार ने अपने 5 साल का रिपोर्ट कार्ड आज पेश कर दिया। जिसमें प्रदेश की बीजेपी सरकार की उपलब्धियां और कामकाज की गिनती कराई गई है। जहां रिपोर्ट कार्ड में 5 साल के कार्यों को शामिल किया गया तो वहीं मंच से सीएम धामी बीजेपी के पूरे 10 साल के कार्यकाल में हुए कामकाज का जिक्र किया।

Advertisement

धामी सरकार ने अपने पांच साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। सरकार ने युवाओं को रोजगार देने और महिला सशक्तिकरण को अपनी प्रमुख प्राथमिकता बताया। रिपोर्ट कार्ड में कहा गया कि वर्ष 2021 में कोरोना महामारी के दौरान पर्यटन, परिवहन और संस्कृति से जुड़े लोगों को राहत देने के लिए 200 करोड़ रुपये का आर्थिक पैकेज दिया गया था। इसके अलावा चिकित्सा क्षेत्र के लिए 205 करोड़ रुपये और स्वयं सहायता समूहों व स्वरोजगार से जुड़े लोगों के लिए 118 करोड़ रुपये के राहत पैकेज जारी किए गए। कोविड वॉरियर्स का सम्मान करने के साथ ही महामारी में अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों के लिए वात्सल्य योजना शुरू की गई।

रोजगार के मुद्दे पर गिनाई अपनी उपलब्धियां

सरकार ने युवाओं के रोजगार के मुद्दे पर अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता लाने के लिए नकल विरोधी कानून लागू किया गया। संगठित नकल के गंभीर मामलों में आजीवन कारावास और 10 करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया है। सरकार के मुताबिक, इन वर्षों में 36 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है।

बिना पर्ची और बिना खर्ची के रोजगार मिला है: CM

सरकार ने दावा किया कि युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के रोजगार मिला है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए मुख्यमंत्री भविष्य निर्माण योजना शुरू की गई है। योजना के पहले साल में 11 हजार युवाओं को घर पर ही निशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि उन्हें तैयारी के लिए दूसरे राज्यों में न जाना पड़े और न ही कमरा लेकर रहना पड़े।

रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए वैश्विक रोजगार योजना के तहत युवाओं को जर्मन और जापानी भाषा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सरकार के अनुसार, इस पहल के तहत 106 युवाओं को विदेश में रोजगार मिला है। युवाओं से जुड़े मुद्दों पर सुझाव और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए युवा आयोग के गठन का फैसला भी लिया गया है, जिसे जल्द धरातल पर उतारने की बात कही गई है। इसके साथ ही 10वीं, 12वीं और उच्च शिक्षा हासिल कर रहे विद्यार्थियों को टैबलेट देने का निर्णय भी सरकार ने लिया है।

महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सरकार ने बताया कि प्रदेश में अब तक 3.50 लाख महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। वहीं, सीमावर्ती गांवों के विकास के लिए वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत काम किया जा रहा है। माणा गांव को प्रधानमंत्री की ओर से देश का प्रथम गांव घोषित किए जाने को भी सरकार ने अपनी उपलब्धियों में शामिल किया। मुख्यमंत्री पलायन योजना के तहत 44 प्रतिशत रिवर्स पलायन होने का दावा किया गया है।

अनाज को जीआई टैग के जरिए नई पहचान मिली: CM

कृषि क्षेत्र में सरकार ने पहाड़ के किसानों को मजबूत करने की बात कही। रिपोर्ट कार्ड में कहा गया कि पहाड़ी कृषि उत्पादों और अनाज को जीआई टैग के जरिए नई पहचान मिली है। सरकार ने इसे स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने की दिशा में अहम उपलब्धि बताया।

लगातार तीसरी बार बनाएंगे सरकार: CM

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में पहले यह मिथक था कि हर पांच साल में सरकार बदल जाती है, लेकिन जनता ने इस मिथक को तोड़ दिया है। प्रदेश की जनता ने लगातार दूसरी बार भाजपा को सरकार बनाने का मौका दिया। सीएम ने कहा कि वर्ष 2022 में भी पार्टी अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच गई थी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता के आशीर्वाद से भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है।

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.