CM Dhami Cabinet की बैठक शुरू, इन प्रस्तावों पर हो सकती है चर्चा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धमी की अध्यक्षता में आज यानी शुक्रवार सुबह से ही सचिवालय में कैबिनेट बैठक चल रही है। बैठक में महिला स्वयं सहायता समूहों और लखपति दीदियों को प्रोत्साहन राशि देने से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है।

CM Dhami Cabinet की बैठक शुरू

इसके अलावा अतिथि शिक्षकों के वेतन, पीआरडी कर्मियों, भोजनमाताओं, आशा कार्यकर्ताओं समेत विभिन्न महिला कार्मिकों के मानदेय से जुड़े विषय भी कैबिनेट के सामने रखे जा सकते हैं। वहीं कार्मिक, शिक्षा, वन, उद्योग और स्वास्थ्य विभाग से संबंधित प्रस्तावों पर भी चर्चा होने की संभावना है। कैबिनेट बैठक में किन प्रस्तावों पर मुहर लगती है और किन वर्गों को राहत मिलती है, इस पर सबकी नजरें रहेंगी।

Advertisement

पीआरडी जवानों की बैठक पर नजर

आज होने वाली कैबिनेट बैठक परपीआरडी जवानों की नजर बनी हुई हैं। लंबे समय सेदो सूत्रीय मांगों के लिए संघर्षरत पीआरडी जवान अधिकारियों के आश्वासन पर शांत हैं। मांगे ना पूरी होने पर जवान सीएम आवास कूच करेंगे।

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.