हरिद्वार से एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां सीमेंट से भरे ट्रक ने एक स्कूटी सवार को कुचल दिया। मौके पर ही स्कूटी सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस को सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची। जहां शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
हरिद्वार में ट्रक ने स्कूटी सवार को कुचला
मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक हरिद्वार की तरफ जा रहा था। रास्ते में ही उसने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्कूटी सवार सड़क पर गिरा और ट्रक के पहियों के नीचे आ गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान प्रवीन सैनी के रूप में हुई है। जो कि कनखल निवासी थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिवार को शव सौंप दिया है। फिलहाल फरार चालक की तलाश जारी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान कर रही है।
Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.









