बदरीनाथ के बाद केदारनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल, दर्शन कर की पूजा-अर्चना

उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन शनिवार को राज्यपाल पद की शपथ लेने के बाद पहली बार बदरीनाथ और केदारनाथ धाम पहुंचे। जहां उन्होंने दर्शन कर पूजा-अर्चना की। साथ ही प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

बदरीनाथ के बाद केदारनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल

राज्यपाल ने कहा कि बाबा केदारनाथ की कृपा से उन्हें दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने देवभूमि उत्तराखंड को नमन करते हुए चारों धामों की पावन भूमि पर राज्यपाल के रूप में सेवा का अवसर प्रदान करने के लिए शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। राज्यपाल ने कहा कि देवभूमि की पवित्रता बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

श्रद्धालुओं और पर्यटकों से की खास अपील

राज्यपाल ने कहा यहां आने वाले सभी श्रद्धालुओं और पर्यटकों से उत्तराखंड को स्वच्छ और नशामुक्त बनाए रखने में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ और ‘नशामुक्त भारत’ के संकल्प के साथ अपनी सांस्कृतिक विरासत को संजोना और संस्कृति की रक्षा करना आवश्यक है।

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.