अभिनेता सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या अंत से आरंभ तक’ अभी रिलीज भी नहीं हुआ है कि उसको लेकर विरोध शुरू हो गया है। टीजर लॉन्च होते ही IMA यानी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया।
उत्तराखंड में भी इसका विरोध किया जा रहा है। आईएमए उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ. महेश कुड़ियाल ने फिल्म को डॉक्टरों की छवि खराब करने वाला बताया। उन्होंने ये भी कहा कि फिल्म की लॉन्चिंग होती है तो आईएमए का विरोध जारी रहेगा।
रिलीज से पहले ही सनी देओल की फिल्म का उत्तराखंड में विरोध
आईएमए उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ. महेश कुड़ियाल ने प्रेसवार्ता की। जिसमें उन्होंने कहा कि फिल्म के टीजर और ट्रेलर में डॉक्टरों को खराब छवि का दिखाया गया है। डॉक्टरों को जान बचाने के बजाय उन्हें लूटने या नुकसान पहुंचाने वाला दिखाने के चलते लोगों के मन में डॉक्टरों के प्रति गलत संदेश जा सकता है। उनका कहना है कि पूरे देशभर में फिल्म देखी जाएगी। ऐसे में डॉक्टरों के प्रति लोगों के मन में अविश्वास पैदा होगा।
राष्ट्रीय स्तर पर विरोध होगा
डॉ. कुड़ियाल का कहना है कि इस फिल्म को लेकर विरोध राष्ट्रीय स्तर तक करने की प्लानिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भी आईएमए फिल्म का विरोध करेगा।
Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.








