BJP से हुआ मोहभंग: एस.पी. सूरी ने की भाजपा से की तौबा, कांग्रेस में की घर-वापसी

कांग्रेस छोड़कर एक साल पहले भाजपा में शामिल हुए पटेलनगर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एस.पी. सूरी ने आज भाजपा से नाता तोड़कर अपने साथियों के साथ कांग्रेस में घर-वापसी कर ली है। कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना और महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने उन्हें कोंग्रेसकी सदस्यता दिलाई।

अपने घर की कीमत दूसरों के घर जाकर पता चलती है: सूरी

एस.पी. सूरी ने इस दौरान कहा कि “अपने घर और अपने लोगों की कीमत का एहसास तब होता है, जब आप अपनों को छोड़कर दूसरों के घर जाते हैं। भाजपा में कांग्रेस से गए लोगों को जब भाजपा के ही मीडिया प्रमुख द्वारा ‘गधे-घोड़े’ कहा गया, तो मन खट्टा हो गया। तभी हमने भाजपा छोड़कर घर-वापसी का निर्णय लिया।”

गलती से सीखना ही समझदारी है: धस्माना

सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि “गलती हर मनुष्य से होती है, लेकिन गलती से सबक न लेना और उसे दोहराना स्वार्थवश किया गया कृत्य है, जो अक्षम्य है। जो साथी किसी भी कारणवश पार्टी छोड़कर गए थे, आज उनकी घर-वापसी हुई है, आशा है वे इस गलती को दोबारा नहीं दोहराएंगे और कांग्रेस की विचारधारा को मजबूती देंगे।”

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.