देहरादून में 28 नवंबर की रात सिविल डिफेंस की ओर से ‘नाइट एयर रेड’ और ‘ब्लैकआउट’ मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। आपदा और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए यह अभ्यास किया जा रहा है।
देहरादून में आज रात बजेगा एयर रेड का सायरन
मॉक ड्रिल के तहत रात 10:05 बजे एयर रेड अलर्ट के संकेत के रूप में दो मिनट तक सायरन बजाया जाएगा। इस दौरान सिविल डिफेंस की टीम एयर रेड हमले की सूचना जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) को देगी। इसके बाद मॉक ड्रिल के समापन और स्थिति सामान्य होने का संकेत देने के लिए रात करीब 10:30 बजे दोबारा दो मिनट तक सायरन बजाया जाएगा। इसे ‘ऑल क्लियर’ का संकेत माना जाएगा।
देहरादून के तीन स्थानों को किया है चिह्नित
मॉक ड्रिल के लिए देहरादून में तीन स्थानों को चिह्नित किया गया है। इनमें कैपरी ट्रेड सेंटर, चकराता रोड, बन्नू स्कूल, रेसकोर्स और DEAL, रायपुर रोड शामिल हैं।जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मॉक ड्रिल के दौरान सायरन की आवाज सुनकर घबराएं नहीं। यह केवल एक अभ्यास है, जिसका उद्देश्य आपदा और आपातकालीन परिस्थितियों में संबंधित एजेंसियों की तैयारी, आपसी समन्वय और तुरंत कार्रवाई करने की क्षमता को परखना है।
Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.









