स्वतंत्रता दिवस पर APS स्कूल पहुंचे अजय भट्ट, तिरंगे के सम्मान और बच्चों की प्रतिभा की सराहना

 

– स्वतंत्रता दिवस पर APS स्कूल में दिखा देशभक्ति का उत्साह, अजय भट्ट 397b15d0-dee9-44d1-9e60-4985a163ca2c 48776be2-cc5c-4180-9887-063238324311 0f31374e-36fc-43e2-b79f-08569635a97bने बच्चों के कार्यक्रम की सराहना की स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज देशभर में उत्साह और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। इसी क्रम में APS स्कूल में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें सांसद अजय भट्ट बतौर अतिथि शामिल हुए।

इस दौरान अजय भट्ट ने कहा कि आज लोगों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर पहले से कहीं अधिक उत्साह देखने को मिल रहा है। अब लोग स्वयं तिरंगा खरीदकर अपने-अपने घरों में झंडा फहरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है, जिसके सम्मान के लिए देश की सीमाओं पर जवान दिन-रात खड़े रहकर देश की रक्षा कर रहे हैं और जरूरत पड़ने पर अपना सर्वोच्च बलिदान भी देते हैं।

अजय भट्ट ने तिरंगा यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें हर जाति और धर्म के लोग शामिल हो रहे हैं और यह किसी राजनीतिक दल विशेष का कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश की एकता का प्रतीक है।

APS स्कूल में आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए उनकी नींव मजबूत करना जरूरी है। बच्चों की बोलचाल, शिक्षा, देशप्रेम और राष्ट्र के प्रति भावना पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

उन्होंने APS स्कूल से IAS, IPS, इंजीनियर, डॉक्टर और NDA जैसे क्षेत्रों में जाने वाले विद्यार्थियों का उल्लेख करते हुए विद्यालय को बधाई दी और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की

 

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.