fdfcdd66-2e12-4f81-a8ee-ae2c3aa6747e7bde2699-833d-496a-b80c-d654fafd62a6हल्द्वानी के गोलापार स्थित निर्मल दर्शन चैरिटेबल ट्रस्ट में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर खास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति के साथ नशा मुक्ति का संदेश भी दिया गया
निर्मल दर्शन चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक संकल्प जोशी ने बताया कि हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस बार भी नशा मुक्ति केंद्र के मरीजों और बच्चों ने देशभक्ति गीत, नुक्कड़ नाटक और डांस जैसी प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में रंग भर दिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को नशे से दूर रहकर स्वस्थ और बेहतर जीवन जीने के लिए प्रेरित करना रहा। ट्रस्ट का संकल्प ‘नशा मुक्त भारत’ है और इसी संदेश को इन गतिविधियों के जरिए लोगों तक पहुंचाया गया।
कार्यक्रम में मरीजों और बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। ट्रस्ट के संस्थापक एवं निदेशक ने सभी प्रदेशवासियों और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए नशे से आजादी का संकल्प लेने की अपील की।
देश की आजादी के जश्न के साथ नशे जैसी सामाजिक बुराई से आजादी का संदेश देता यह आयोजन लोगों के लिए प्रेरणादायक रहा।








