बसपा को बड़ा झटका!, नाथीराम समेत सैकड़ों भाजपा में हुए शामिल

बसपा के पूर्व प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में बसपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आज भाजपा का दामन थामा है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा, कमल थामने वालों का सैलाब बताता है कि जो कसक मिथक तोड़ने की हरिद्वार में रह गई थी वो इस बार हैट्रिक के साथ टूट जाएगी। क्योंकि मोदी और धामी के नेतृत्व में जारी विकास की यात्रा में लोग अपने अपने दलों में पीढ़ियों का साथ छोड़ कर आ रहे हैं।

नाथीराम समेत सैकड़ों भाजपा में हुए शामिल

बलबीर रोड पार्टी मुख्यालय में हुए इस ज्वाइनिंग कार्यकम में बसपा से भाजपा में आने वालों का जोरदार रेला उमड़ा नजर आया। जिसमें बसपा के पूर्व प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर नाथी राम ने पिछड़े, अनुसूचित और अल्पसंख्यक समाज के अपने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी के साथ वैचारिक प्रतिबद्धता जताई। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल ने सभी नवागंतुक सदस्यों पार्टी के विचारों, सिद्धांतों एवं सांगठनिक रूपरेखा की विस्तार से जानकारी दी।

महेंद्र भट्ट ने दिलाई सदस्यता

जिसके उपरांत प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने सभी लोगों को फूलमाला एवं पार्टी का पटका पहनाकर औपचारिक सदस्यता दिलाई। नाथी राम के साथ बापा से पार्टी ज्वाइन करने वालों में प्रमुख नाम रहे जिला प्रभारी फकीरचंद, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश कुमार, पूर्व जिला प्रभारी विक्रम सिंह, पूर्व लोकसभा प्रभारी एडवोकेट पदम सिंह, पूर्व विधानसभा प्रभारी सोमपाल प्रधान, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विकास कुमार, महेंद्र प्रधान, प्रदेश सचिव राम सिंह कश्यप, दिनेश कुमार।

इस अवसर पर अपने सम्बोधन में प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने सभी नए सदस्यों का पार्टी में आने पर स्वागत करते हुए सबका पारिवारिक सदस्य के रूप में परिचय कराया।

कांग्रेस पर किया कटाक्ष

वहीं कांग्रेस पर कटाक्ष किया कि 60 सालों तक जिनकी सरकारें थीं, वहां नेता पेट से पैदा होते थे, एक बार जन्म ले लिया गांधी परिवार मे, तो वहां माना हाथ वह देश का प्रधानमंत्री बनेगा। उस बपौती को तोड़ते हुए, तीन बार लगातार देश की जनता ने उस गरीब परिवार के बच्चे को प्रधानमंत्री के रूप में स्वीकार किया, तो आज गरीब से गरीब आदमी को भी महसूस करता, जिसके नेतृत्व में देश सुरक्षित है और विकास के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि आज सबी बहुजन समाज पार्टी के नेताओं ने विकास के पक्ष में आने का निर्णय लिया है और विकास सिर्फ और सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के शासन में ही संभव है। आप सबकी सदस्यता का संदेश तमाम गरीब और पिछड़े वर्ग में अधिक तेजी से जाएगा कि लिए विकसित उत्तराखंड और विकसित भारत के लिए प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के साथ कम से कदम मिलाकर चलें।

ये नेता हुआ शामिल

इस अवसर पर पार्टी में शामिल होने वालों में इंजीनियर लखन सिंह प्रधान, सुशील कुमार प्रधान, युवराज प्रधान, नानूराम, अर्जुन सिंह प्रधान, बबलू कुमार कटारिया, मनोज कुमार, तेलु राम, सतीश कुमार, डॉक्टर वीरेंद्र सिंह, अरविंद कुमार, जसविंदर सिंह, श्याम लाल, बिट्टू कुमार, सुशील कुमार, सोनू सैनी, ईश्वर चंद, टिंकू सैनी, मुकर्रम प्रधान, इस्तकार प्रधान, फुरकान प्रधान, लियाकत अली, जावेद अहमद, नौशाद अहमद, जुल्ककर चेयरमैन, इरफान मिस्त्री रईस प्रधान आदि सैकड़ों की संख्या में बसपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रमुख थे।

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.