बड़ी खबर: 12 अक्टूबर को हरिद्वार में होगी कैबिनेट बैठक, इन अहम प्रस्तावों पर होगी चर्चा

उत्तराखंड की राजनीति से बड़ी खबर सामने आ रही है। चम्पावत के बनबसा के बाद अब हरिद्वार में आगामी कैबिनेट बैठक आयोजित होगी। बैठक को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई है।

12 अक्टूबर को हरिद्वार में होगी कैबिनेट बैठक

बता दें 12 अक्टूबर को हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक होनी है। कल सुबह 11 बजे हरिद्वार के CCR भवन में धामी मंत्रिमंडल जुटेगा। बैठक को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई है। पहाड़ के बाद अब मैदान में कैबिनेट बैठक कर सरकार ने बड़ा राजनीतिक और प्रशासनिक संदेश दिया है।

हरिद्वार में पहली बार आयोजित होगी धामी कैबिनेट की बैठक

गौरतलब है कि कुंभ नगरी हरिद्वार में पहली बार धामी कैबिनेट की बैठक आयोजित होने जा रही है। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और सरकार की मंजूरी मिलने की संभावना है। कुंभ 2027 की तैयारियों के बीच हरिद्वार में कैबिनेट बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है।

विधानसभा सत्र की तारीख का हो सकता है ऐलान

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बैठक में कुंभ से जुड़ी विकास योजनाओं, निर्माण कार्यों और व्यवस्थाओं को लेकर भी चर्चा हो सकती है।हरिद्वार समेत प्रदेश के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे भी बैठक के एजेंडे में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा आगामी विधानसभा सत्र की तारीख को लेकर भी कैबिनेट बैठक में फैसला होने की संभावना जताई जा रही है।

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.