उत्तराखंड में प्रसिद्ध गायक सिंगर दलेर मेंहदी से जुड़ा विवाद सुर्खियों में बना हुआ है। विवादों के बीच अब सीएम धामी ने खुद सिंगर से बात की है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी। उन्होंने दलेर मेंहदी से फोन पर बातचीत की और उनका हालचाल जाना। सात ही बीते दिन हुई घटनाक्रम को लेकर भी चर्चा की।
CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन
दरअसल सीएम धामी ने पोस्ट शेयर कर लिखा, “@dalermehndi जी से फोन पर वार्ता कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान विगत दिनों हुए घटनाक्रम के संबंध में भी चर्चा हुई। देवभूमि उत्तराखण्ड ‘अतिथि देवो भवः’ की समृद्ध परंपरा का संवाहक है। हमारी लोकसंस्कृति, आत्मीय आतिथ्य और सौहार्द की भावना ही देवभूमि की विशिष्ट पहचान है। यहां कला, संस्कृति और कलाकारों का सदैव स्वागत एवं सम्मान किया जाता रहा है। हमारा प्रयास है कि इस घटनाक्रम को पीछे छोड़कर आपसी संवाद, सौहार्द और सकारात्मकता की भावना के साथ आगे बढ़ा जाए।”
मीका सिंह से भी की बात
मालूम हो कि इससे पहले मुख्यमंत्री ने दलेर के भाई सिंगर मीका सिंह से भी फोन पर बातचीत की थी। जिसकी जानकारी सीएण ने पोस्ट शेयर कर दी थी। उन्होंने लिखा, “आज प्रसिद्ध गायक मीका सिंह जी से दूरभाष पर बातचीत की। दलेर मेंहदी जी से जुड़े विषय पर चर्चा करते हुए कहा कि किसी भी तरह की गलतफहमी को आपसी संवाद और सौहार्द से दूर किया जाना चाहिए। देवभूमि उत्तराखंड अतिथि देवो भवः की हमारी महान परंपरा का संवाहक है। यहां सभी कलाकारों का हमेशा हृदय से स्वागत और सम्मान है।”
क्या है पूरा विवाद?
मालूम हो कि ये पूरा विवाद उत्तराखंड के नई टिहरी में नवरात्र के एक कार्यक्रम से जुड़ा हुआ है। इस कार्यक्रम में दलेर मेंहदी को परफॉर्म करने के लिए बुलाया गया था। हालांकि बीच में ही राज्य सरकार के मंत्री सुबोध उनियाल ने मंच से ऊंची आवाज में गायक पर शराब पीकर गाने का आरोप लगाया। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।
Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.








