पलटन बाजार में वाहनों की नो एंट्री!, सुबह 11 से शाम 7 बजे तक रोक

त्यौहारी सीजन में बाजारों में भीड़ होना लाजमी है। इसी को देखते हुए देहरादून जिला प्रशासन सख्त हो गया है। प्रशासन ने यातायात व्यवस्था और जनसुरक्षा को देखते हुए पलटन बाजार में सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया है। तो वहीं अन्य प्रमुख बाजारों में रेहड़ी-ठेली और आवागमन बाधित करने वाले अन्य अतिक्रमणों पर भी कार्रवाई होगी।

पलटन बाजार में वाहनों की नो एंट्री!

दरअसल आज अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में पुलिस, प्रशासन, नगर निगम और व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। जिसमें त्यौहारी सीजन के दौरान बाजारों में भीड़ और यातायात सुगम को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए।

सुबह 11 से शाम 7 बजे तक रोक

बैठक में निर्देश दिए गए कि सुबह सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक पलटन बाजार में वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। व्यापारियों से भी कहा गया कि वो लोडिंग-अनलोडिंग का काम इस टाइम स्लॉट से पहले या बाद में करें।

अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई

इसके अलावा पलटन बाजार समेत अन्य व्यस्त बाजारों में दुकानों के बाहर सामान रखने, रेहड़ी-ठेली लगाने वालों को लेकर भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही व्यापारियों से अपील की गई है कि वो दुकानों के बाहर अनावश्यक सामान ना रखें।

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.