देहरादून में लोहे के पुल से लटका मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में मालदेवता से आगे लोहे के पुल पर रविवार को एक युवक का शव रस्सी के सहारे लटका मिला। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी मालदेवता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर कब्जे में ले लिया है।

देहरादून में लोहे के पुल से लटका मिला युवक का शव

पुलिस के अनुसार मौके पर एक स्कूटी UK07 FN-9653 भी खड़ी मिली। पुलिस की जांच में स्कूटी मृतक के रिश्तेदार की होना सामने आया है। मृतक की पहचान तनवीर कुमार उर्फ शायरी पुत्र कपूरचंद, निवासी घमंडपुर, रानीपोखरी, देहरादून, हाल निवासी वेदवानी विहार, बालावाला के रूप में हुई है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के मुताबिक मृतक के शरीर पर चोट या संघर्ष के कोई निशान नहीं मिले हैं। परिजनों ने भी शव की शिनाख्त कर ली है। शव को कोरोनेशन अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया है। पुलिस ने पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.