Dhami Cabinet Decisions: धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 10 प्रस्तावों पर लगी मुहर

Dhami Cabinet Decisions: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक खत्म हो गई है। कैबिनेट में कुल 10 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। मुख्यमंत्री अपर सचिव बंशीधर तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी है ।

Dhami Cabinet Decisions: धामी कैबिनेट बैठक में 10 प्रस्तावों पर लगी मुहर

  1. ऊर्जा विभाग एवं वैकल्पिक ऊर्जा विभाग, उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग की वार्षिक रिपोर्ट को विधानसभा पटल पर रखने की मंजूरी
  2. उत्तराखंड कारागार विभाग, विभाग की सेवा नियमावली के तहत अपर महानिदेशक कारागार के एक पद को संवर्गीय ढांचे में रखने को मंजूरी।
  3. शासकीय अधिवक्ताओं के शुक्ल की दरों का पुन र्निर्धन, सुप्रीम कोर्ट एवं हाई कोर्ट व अधीनस्थ न्यायालय के अधिवक्ताओं का मानदेय बढ़ा।
  4. खाद्य विभाग, विधिक माप विज्ञान में सेवा नियमावली संशोधन को मंजूरी।
  5. पांच राजकीय कॉलेज में मेडिकल इंटर स्टूडेंट का स्टाइपेंड 25,000 रुपए किया गया।
  6. खेल विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक व्यायाम के 35 पद किए गए सृजित, मेडल विनर खिलाड़ियों के लिए आरक्षित।
  7. खेल नीति 2021, अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेता खिलाड़ियों को 245 पदों नियुक्ति का प्रस्ताव युवा कल्याण, परिवहन, शिक्षा आदि विभागों में मिलेगी नियुक्ति।
  8. माधुरी जीएमवीएन की पार्किंग में 972 गज जमीन गढ़वाल सभा को मिलेगी।
  9. कर्मचारी राज्य बीमा निगम निदेशालय, हरिद्वार के जमीन के निकट 15 एकड़ भूमि ESI अस्पताल को देने पर मुहर
  10. सेवा संकल्प अभियान, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। जिसके लिए सभी मंत्री प्रभारी होंगे। प्रदेश में कार्यक्रम होंगे। 17 सितंबर को धार्मिक स्थलों पर दिया जलाने के साथ अभियान की शुरुआत होगी। इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यक्रम, वृक्षारोपण, और स्वच्छता अभियान जैसे कार्यक्रम जनसहभागिता से आयोजित किए जाएंगे। लग-अलग संगठनों को भी अभियान से जोड़ा जाएगा। बच्चों के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकार की उपलब्धियां को जनता के बीच में पहुंचाने की योजना है। नवाचार के लिए प्लेटफार्म बनाए जाएंगे। विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित भारत का कलश एक चौराहे पर रखा जाएगा।

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.