उत्तराखंड से राज्यसभा पहुंचे दिनेश आर्य, निर्विरोध सांसद निर्वाचित!, दफ्तर में जश्न

उत्तराखंड में भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। वो उत्तराखंड से राज्यसभा पहुंच गए है। निर्वाचन प्रक्रिया के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

उत्तराखंड से राज्यसभा पहुंचे दिनेश आर्य

दरअसल भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद पार्टी कार्यालय पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया।

इस मौके पर आतिशबाजी की गई। तो वहीं दिनेश आर्य का कहना है कि जिस तरह से उन्हें पार्टी ने टिकट दिया और निर्वाचित हुए है इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव काम करने की बात कही है।

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.