नैनीताल दौरे में सीएम धामी: शेर नाला पर नवनिर्मित पुल का किया लोकार्पण, जनता की सुनी समस्याएं – Khabar Uttarakhand

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज नैनीताल जिले में भ्रमण के दौरान राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे। जहां हेलीपैड पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक लालकुआं डॉ. मोहन सिंह बिष्ट समेत जिले के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

CM ने सुनी जनता की समस्याएं

सीएम धामी ने जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी और जनसमस्याएं सुनी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह समस्याओं का त्वरित समाधान करें। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए जनता की समस्याओं का शीघ्रता से समाधान किया जाए।

नैनीताल दौरे में सीएम धामी: शेर नाला पर नवनिर्मित पुल का किया लोकार्पण, जनता की सुनी समस्याएं – Khabar Uttarakhand
सीएम धामी ने सुनी जनता की समस्याएं

सीएम ने किया शेर नाला पुल का लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने कहा कि छोटी -छोटी समस्याओं के लिए किसी को भी बार-बार चक्कर न लगाना पड़े, इसका विशेष ध्यान रखें। जनता की समस्याएं सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी- चोरगलिया-सितारगंज मार्ग में शेर नाला में 993 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी पुल का लोकार्पण किया।

शेर नाला के उफान पर आने से मानसून में होती थी परेशानी

बता दें कि शेर नाला के उफान पर आने से मानसून सीजन में क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। आवागमन बाधित होने के वजह से क्षेत्रीय जनता लंबी दूरी तय कर गंतव्य तक पहुंचती थी। ऐसे में नवनिर्मित पुल के निर्माण से क्षेत्रीय जनता के साथ -साथ पर्यटकों को भी सुविधा मिलेगी। पुल निर्माण होने पर क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया।

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.