अगर आप भी बिजली कनेक्शन लेने की योजना बना रहे है तो ये खबर आपके लिए है। अब उत्तराखंड में बिजली कनेक्शन लेना महंगा होने वाला है।
उत्तराखंड में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ महंगा
हर महीने की पहली तारीख कुछ ना कुछ वित्तीय बदलाव लेकर आती है। ऐसे में अगले महीने की पहली तारीख से अब नया बिजली कनेक्शन लेने वालों की जेब पर असर पड़ेगा। खबरों की माने तो उत्तराखंड में अब लोगों को नया बिजली कनेक्शन लेना महंगा पड़ेगा। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने दरों में बढ़ोतरी कर दी है।
एक नवंबर से लागू होंगी नई दरें
एक नवंबर से ये नई दरें लागू हो जाएंगी। नए आदेश के तहत सर्विस लाइन चार्ज में बढ़ोतरी की गई है। अब चार किलोवाट के कनेक्शन के लिए बीपीएल उपभोक्ताओं को सर्विस लाइन चार्ज 100 की जगह 150 रुपए देना होगा।
बीपीएल उपभोक्ताओं को भी लगा झटका
तो वहीं 4 किलोवाट तक के कनेक्शन पर सामान्य उपभोक्ताओं को 1000 की जगह अब 1400 रुपए देने होंगे। उच्च क्षमता कनेक्शन के लिए 4 से 10 किलोवाट तक के लिए सर्विस लाइन चार्ज 3000 रुपए है। इसके साथ ही 10 से 25 किलोवाट तक 5000 रुपए और 600 सिक्योरिटी चार्ज के रूप में देने होंगे।
Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.








