अंकिता केस में VIP के नाम पर फिर घिरी सरकार!, यशपाल आर्य ने उठाए बड़े सवाल

अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सरकार को फिर से आड़े हाथ लिया है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने आशंका जताई कि प्रभावशाली लोगों के नाम सामने आने की संभावना के चलते इस केस में बड़ा खुलासा करने वाले लोगों को जेल में रखने का प्रयास किया जा रहा हैं।

अंकिता केस में VIP के नाम पर फिर घिरी सरकार!

दरअसल नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने आरोप लगाया कि इसके पीछे सरकार की मंशा साफ दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि सरकार को ये स्पष्ट रूप से आभास है कि अंकिता प्रकरण में कथित तौर पर जो चेहरे सम्मिलित हैं, कहीं सनावर उनका नाम तो नहीं लेंगी, इसी को लेकर एक डर बना हुआ है। यशपाल आर्य ने कहा कि सरकार की मंशा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं, ऐसे में इस पूरे मामले की सच्चाई सार्वजनिक होनी चाहिए।

यशपाल आर्य ने उठाए बड़े सवाल

यशपाल आर्य ने कहा कि आज भी अंकिता के माता-पिता न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। प्रदेश की महान जनता के ध्यान को भटकाने लिए 23 साल पुराने मामले को फिर से उठाया जा रहा है। जिसमें हरक सिंह रावत को पहले ही क्लीन चिट मिल चुकी है। इस मामले में वह निर्दोष साबित हो चुके हैं।

इसलिए जनता का ध्यान बांटने के लिए सरकार बेबुनियाद बातें कर रही है। यशपाल आर्य ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत की ओर से इस मामले पर दिए गए बयान का समर्थन करते हुए कहा कि उन्होंने इस पूरे प्रकरण पर तल्ख टिप्पणी की है।

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.