13 महिलाओं को किया सम्मानित, CM ने किया तीलू रौतेली सम्मान राशि बढ़ाने का ऐलान, पढ़ें बढ़ी घोषणाएं – Khabar Uttarakhand

ख़बर शेयर करें

राज्य सरकार ने इस साल 13 महिलाओं को तीलू रौतेली राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया है। बता दें ये सम्मान समाज, शिक्षा, खेल, पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान करने वाली वीरांगनाओं को दिया गया है। साथ ही सीएम ने तीलू रौतेली सम्मान राशि बढ़ाने के साथ ही कई बड़ी घोषणाएं की है।

13 महिलाओं को मिला तीलू रौतेली पुरस्कार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज 13 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया है। इसके अलावा 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी राज्य स्तरीय पुरस्कार से नवाज़ा गया है। इसके साथ ही सीएम ने वीरांगना तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि बढ़ाने का ऐलान किया है।

CM ने किया तीलू रौतेली सम्मान राशि बढ़ाने का ऐलान

सीएम धामी ने कार्यक्रम में बड़ी घोषणा करते हुए वीरांगना तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार करने का ऐलान किया है। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार की राशि भी को 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार करने की घोषणा की है।

2026 में इन महिलओं को किया तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित

देहरादून की नीतू रानी को शिक्षा एवं बहादुरी के क्षेत्र में
पौड़ी गढ़वाल की प्रियंका थपलियाल को खेल समाज सेवा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में
चमोली की नंदा सती को संगीत क्षेत्र में
हरिद्वार की वैशाली शर्मा को समाज सेवा
उत्तरकाशी की श्वेता बधानी (स्वतंत्री) को सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए
नैनीताल की लतिका को खेल क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि
रुद्रप्रयाग की दुर्गा देवी को समाज सेवा के क्षेत्र में
टिहरी गढ़वाल की सरिता कोठियाल को सामाजिक क्षेत्र में
उधम सिंह नगर की पुष्पा देवी को दिव्यांग खेल
बागेश्वर की दया दानू को समाज सेवा
अल्मोड़ा की पुष्पा फर्त्याल को संस्कृति एवं कला के क्षेत्र में
पिथौरागढ़ की कलावती देवी को सामाजिक कार्य
चंपावत की रितिका बगोली को पर्यावरण संरक्षण एवं शिक्षा