बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में BLO खुद जुटाएं दस्तावेज, CEO ने दिए निर्देश – Khabar Uttarakhand

ख़बर शेयर करें

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने शनिवार को कुमांऊ-गढ़वाल के मंडल आयुक्तों सहित सभी जिलों के डीएम के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस की। जिसमें विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) की समीक्षा की।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की SIR पर समीक्षा

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जनपदों के डीईओ को निर्देश देते हुए कहा कि बूथ लेवल अधिकारी और फील्ड स्टॉफ मेहनत से कार्य कर रहे हैं, लिहाजा उन्हें प्रोत्साहित किया जाए। CEO ने निर्देश दिए कि जिन स्थानों पर बारिश के कारण आवाजाही प्रभावित है उन स्थानों पर विसंगति वाले मामलों में BLO डाक्यूमेंट प्राप्त कर अपने स्तर पर रिपोर्ट लगाकर कार्रवाई करें। अनमैप्ड मतदाताओं की सुनवाई के लिए ईआरओ/एईआरओ सुविधाजनक रणनिति बनाते हुए कार्रवाई सुनिश्चित करें।

मतदाताओं से संवाद स्थापित करें फील्ड अधिकारी: CEO

बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिलों के डीईओ को फार्म 6, फार्म 7 और फार्म 8 की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी ली। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि अधिकारी फील्ड पर जाकर मतदाताओं से संवाद स्थापित करें, ताकि मतदाताओं के मन में किसी भी प्रकार की भ्रांति न रहे। बैठक के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर के जिलाधिकारियों को नोटिसों की सुनवाई के लिए और विस्तृत कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।

जनपद भ्रमण का लिया फीडबैक

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने आयुक्त कुमांऊ दीपक रावत और आयुक्त गढ़वाल आनंद स्वरुप के हाल में किए गए जनपद भ्रमण के बारे में फीडबैक लिया। इसके साथ ही दोनों आयुक्तों को निरंतर फील्ड विजिट कर करते रहने के निर्देश दिए।