खड़गे ने PM को बताया अवैध, उत्तराखंड में भी गैरकानूनी तरीके से हुआ मतदान!

देश में चुनाव आयोग पर उठते सवालों के बीच कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक ऐसा बयान दे दिया जिसने चुनावों की वैधता ही सवाल खड़ा कर दिया है। जिसके बाद उत्तराखंड में भी चुनावों को लेकर बड़ा घमासान शुरु हो गया है।

खड़गे ने पीएम और गृहमंत्री को बताया अवैध

दरअसल कर्नाटक के कलबुर्गी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दावा किया कि देश में हुए चुनाव ही अवैध हैं।मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह अवैध है। साथ ही उन्होंने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी अवैध बताया।

बैलेट पेपर से हो चुनाव

इसके अलावा उन्होंने मांग की कि लोकसभा और सभी विधानसभाओं को भंग कर दिया जाए। इतना ही नहीं खड़ने ने EVM को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए और कहा कि आगे चुनाव बैलेट पेपर के जरिए होने चाहिए। मल्लिकार्जुन खड़गे का ये बयान ऐसे वक्त में सामने आया है जब SIR और चुनाव आयोग को लेकर पूरे देश में सवाल उठ रहे हैं।

उत्तराखंड में भी गैरकानूनी तरीके से हुआ मतदान!

उत्तराखंड में भी वैसे SIR के बाद कुल 13.95 लाख वोट कटे हैं और 1.29 लाख नए वोटर्स जुड़े हैं। जिसे लेकर लगातार राज्य की सियासत गरमाई हुई है। अगर हम 2024 के लोकसभा चुनाव को देखें तो उस वक्त कुल 84,31,101 थे, जिन्होंने राज्य में बीजेपी की सरकार बनाई थी।

इतने वोटर आखिर गए कहा?

लेकिन SIR के बाद राज्य में अब वोटर्स का ये जो नंबर है वो 71 लाख 58 हजार 949 हो गया। जिसके चलते लोग लगातार ये सवाल उठा रहे हैं कि आखिर इतने ज्यादा अमाउंट में वोटर गए कहां। वहीं विपक्ष भी लगातार EVM को लेकर सवाल उठाता आया है।

हालांकि अब कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के इस बयान के बाद सवाल उठना लाजमी है कि क्या 2024 में हुआ चुनाव अवैध है? सवाल ये भी है कि जिस चुनावी प्रक्रिया के जरिए 2024 में उत्तराखंड के पांच सांसद चुने गए थे क्या कांग्रेस अब उस प्रक्रिया की वैधता पर भी सवाल उठा रही है?

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.