कुछ समय पहले मंत्री सुबोध उनियाल और सिंगर दलेर मेहंदी का विवाद उत्तराखंड में सुर्खियों में बना हुआ था। इसी विवाद के बाद अब पहली बार सिंगर के भाई मीका सिंह पहली बार उत्तराखंड आ रहे हैं। आज वो हरिद्वार पहुंच जाएंगे। उनके साथ सिंगर बी प्राक, हरियाणवी गायक मासूम शर्मा और सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा भी मौजूद रहेंगे।
आज हरिद्वार आ रहे मीका सिंह
खानपुर विधायक उमेश कुमार ने बताया कि लक्सर के पीपली गांव में आज 251 निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह में ये सभी शामिल होंगे। सभी के लिए स्पेशल हेलिकॉप्टर तैयार किया गया है। बता दें कि 28 अक्टूबर को उमेश कुमार ने विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दिया था।
क्या है पूरा विवाद?
दरअसल नई टिहरी में 18 अक्टूबर को सिद्धपीठ मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले में दलेर मेहंदी को परफार्म करने बुलाया था। इसी दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल मंच पर पहुंचे और सिंगर पर शराब पीकर गाने का आरोप लगाने लगे। इसी के बाद से सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो गया और मामले ने तूल पकड़ लिया।
विवाद में मीका सिंह ने भी मंत्री पर जताई नाराजगी
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुंबई में सिंगर मीका सिंह मंत्री सुबोध उनियाल पर भड़क उठे थे। मीका सिंह ने नाराजगी जताते हुए मीका ने कहा, “अगर मनिंदर भुट्टर से गलती हुई, तो आप उसे प्यार से बोलते कि बेटा, अगली बार जरूर आना या अगली बार हमारा शो फ्री में करना। यह क्या तरीका है कि आप माइक पर किसी कलाकार के बारे में ऐसी बात कहें?” मीका ने मंत्री के व्यवहार पर सवाल उठाते हुए कहा, “मंत्री साहब, आप गुंडे नहीं हो, आप मंत्री साहब हो।”
Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.









