निठारी कांड के आरोपित सुरेंद्र कोली ने लगाई फांसी, हरिद्वार में चाय की दुकान में मिली लाश

हरिद्वार से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बहुचर्चित निठारी कांड के मुख्य आरोपी सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। हरिद्वार के सप्त सरोवर रोड पर चाय की दुकान चला रहे कोली का शव फंदे पर लटका मिला। अब इस मामले को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

निठारी कांड के आरोपित सुरेंद्र कोली की मौत

दरअसल सप्त सरोवर रोड पर लालमाता मंदिर के सामने चाय की दुकान में आरोपित सुरेंद्र कोली का संदिग्ध हालात में शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव फांसी से लटका मिला है।

हरिद्वार में चाय की दुकान में फंदे से लटका मिला शव

बता दें कि बीते कुछ महीनों से हरिद्वार में रहकर सुरेंद्र कोली चाय का खोखा चला रहा था। हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। अब इसको लेकर पुलिस हप एंगल से जांच शुरू कर रही है।

मालूम हो कि वर्ष 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने सुरेंद्र कोली को बरी कर दिया था। इसके बाद वो हरिद्वार में चाय की दुकान चला रहा था। पुलिस ने अल्मोड़ा निवासी परिजनों को सूचना दी है और मामले की जांच शुरू कर दी है

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.