रिश्ते शर्मसार: पिता ने किया बेटी की साथ दुष्कर्म, घर छोड़ बहन के घर भागी किशोरी

हरिद्वार में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एक सौतेले पिता पर अपनी 16 साल की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। जिसके बाद किशोरी घर छोड़कर अपनी बड़ी बहन के पास चली गई।

पिता ने किया नाबालिग बेटी की साथ दुष्कर्म

हरिद्वार में एक शख्स ने अपनी सौतेली बेटी को हवस का शिकार बनाया। लंबे समय से शारीरिक शोषण से परेशान होकर किशोरी बिना बताए घर छोड़कर हिमाचल प्रदेश में रहने वाली अपनी बड़ी बहन के पास चली गई थी। इधर, आरोपी सौतेले पिता ने किशोरी के लापता होने की सूचना पुलिस को देकर अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने तलाश करते हुए किशोरी को उसकी बहन के घर से सकुशल बरामद किया। किशोरी के बयानों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया।

हिमाचल से बरामद हुई किशोरी

बीती दिनों एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि उसकी 16 साल की नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति अपहरण कर ले गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने संभावित स्थानों पर तलाश की। इसी दौरान पुलिस को किशोरी के हिमाचल प्रदेश में अपनी बड़ी बहन के घर होने की जानकारी मिली।

पूछताछ में किशोरी ने उगला सच

किशोरी के लापता होने पर उसके सौतेले पिता की ओर से ही मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने जब किशोरी से पूछताछ की तो आरोपी पिता का सच सामने आ गया। मामले को लेकर ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह, ने बताया कि पूछताछ में किशोरी ने सौतेले पिता पर शारीरिक शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। किशोरी के बयानों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लाया गया है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई जारी है।

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.