बागेश्वर में सड़क निर्माण को मिली रफ्तार, पालड़ीछीना-जैनकरास मार्ग के लिए 50.32 लाख मंजूर

बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। पालड़ीछीना–जौशी पालड़ी–करलापालड़ी–चानोली–जैनकरास मोटर मार्ग के अवशेष किमी 8.30 से किमी 10.00 तक मार्ग निर्माण कार्य के द्वितीय चरण, स्टेज-1 के लिए 50.32 लाख की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति शासन स्तर से प्रदान की गई है।

बागेश्वर में पालड़ीछीना-जैनकरास मार्ग के लिए 50.32 लाख मंजूर

बता दें इस स्वीकृति से क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य को गति मिलेगी और ग्रामीणों के आवागमन को सुगम बनाने के साथ ही दूरस्थ गांवों को बेहतर सड़क सुविधा से जोड़ने में मदद मिलेगी। सड़क सुविधा मजबूत होने से क्षेत्र के लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, बाजार और अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच में भी सुविधा मिलने की उम्मीद है।

विधायक पार्वती दास ने जताया आभार

बागेश्वर विधायक पार्वती दास ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बागेश्वर विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़क कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। पालड़ीछीना–जौशी पालड़ी–करलापालड़ी–चानोली–जैनकरास मोटर मार्ग के अवशेष कार्य के लिए 50.32 लाख की स्वीकृति क्षेत्रवासियों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

सड़क निर्माण कार्य को मिलेगी गति: MLA

विधायक ने स्वीकृति के बाद सड़क निर्माण कार्य को गति मिलेगी और ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा प्राप्त होगी। मैं इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज का बागेश्वर की जनता की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त करती हूं। विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हमारी निरंतर प्राथमिकता है।

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.