उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम को लेकर सोमवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को SIR की प्रक्रिया और अब तक हुई कार्रवाई की विस्तृत जानकारी दी गई।SIR को लेकर राजनीतिक दलों की बैठक, निर्वाचन विभाग ने बताई पूरी प्रक्रिया
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम के निर्देशों पर हुई बैठक की अध्यक्षता अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने की। बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची को लेकर प्राप्त दावे और आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया 28 सितंबर तक पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 3 अक्टूबर को प्रदेश में अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि SIR के तहत मतदाता सूची में नाम शामिल करने की प्रक्रिया से यदि कोई नागरिक किसी कारणवश वंचित रह गया है, तो वह अपना नाम जुड़वाने के लिए ऑनलाइन ECI-Net के माध्यम से या संबंधित बीएलओ के जरिए फॉर्म-6 भर सकता है। निर्वाचन विभाग ने पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम जांचने और नाम दर्ज नहीं होने की स्थिति में निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन करने की अपील की है।
Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.








