उत्तराखंड में मौसम बदल गया है। चमोली जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई है। हेमकुंड साहिब, बदरीनाथ धाम और औली की चोटियों पर हिमपात हुआ है। तो वहीं जोशीमठ में भी देर रहात से बारिश होती रही। सुबह बर्फ से ढकी चोटियां नजर आईं।
हेमकुंड साहिब में बर्फबारी से बदला नजारा
हेमकुंड साहिब में भी गुरुवार देर रात से रुक-रुककर बारिश और बर्फबारी हुई। जिससे सिखों के गुरुद्वारा परिसर, लक्ष्मण मंदिर और आसपास की पहाड़िया बर्फ से ढकी नजर आईं। बर्फबारी के बाद पूरे इलाके का नजारा बदल गया। इसके अलावा सुबह धूप निकलने के बाद बर्फ से ढकी चोटियां बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। श्रद्धालुओं को भी मनमोहक दृश्य देखने को मिला।
कपाट बंद होने से पहले हुई बर्फबारी
आपको बता दें कि हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने से पहले ही यहां पर बर्फबारी देखने को मिली। 10 अक्टूबर को शीतकाल के लिए कपाट बंद किए जाने हैं। मौसम में ये खूबसूरत बदलाव के बाद श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, इस सीजन में अब तक 3,78,737 श्रद्धालु हेमकुंड साहिब के दर्शन कर चुके हैं।
Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.








