CJP प्रदर्शन के चलते उत्तराखंड से दिल्ली जाने वाली ट्रेन कैंसिल, देखें पूरी लिस्ट

दिल्ली में 10 अक्टूबर को सीजेपी का विरोध-प्रदर्शन होना है। इसी के चलते इसका असर रेल यातायात पर पड़ने वाला है। प्रोटेस्ट के चलते मुरादाबाद मंडल में संचालित 6 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया गया है। जिसमें देहरादून से नई दिल्ली के बीच चलने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेज भी शामिल है।

CJP प्रदर्शन के चलते उत्तराखंड से दिल्ली जाने वाली ट्रेन कैंसिल

ऐसे में अगर आप भी नौ या दस अक्टूबर को ट्रेन से यात्रा करने का सोच रहे है तो आपको थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल रेलवे की ओर से सूचना जारी की गई है। जिसके अनुसार, कुछ ट्रेनें 9 अक्टूबर को, तो वहीं कुछ 10 अक्टूबर को रद्द रहेंगी। ऐसे में यात्री, यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जांच कर लें।

देशभर में कई ट्रेनें हुई कैंसिल

देखिए पूरी लिस्ट

10 अक्टूबर, 2026 को सेंट्रल दिल्ली में प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन और ट्रैफिक एडवाइज़री के कारण, मुरादाबाद मंडल में संचालित निम्नलिखित गाड़ियों को रद्द किया गया है :-

  • गाड़ी संख्या 12056(देहरादून- नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस) JCO 10.10.2026 को निरस्त रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 12229 ( लखनऊ – नई दिल्ली मेल) JCO 09.10.2026 को निरस्त रहेगी।
  • गाड़ी 12230 (नई दिल्ली- लखनऊ मेल) JCO 10.10.2026 को निरस्त रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 12429 ( लखनऊ- नई दिल्ली सुपरफास्ट ) JCO 09.10.2026 को निरस्त रहेगी ।
  • गाड़ी संख्या 12430 ( नई दिल्ली – लखनऊ सुपरफास्ट) JCO 10.10.2026 को निरस्त रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 15303 ( कासगंज – नई दिल्ली इण्टरसिटी एक्सप्रेस) JCO 10.10.2026 को निरस्त रहेगी।

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.