पंचकूला, हरियाणा में आयोजित नमो क्रिकेट प्रतियोगिता में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पहुंचे। जहां उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान उन्हें मैदान में भी देखा गया। जहां उन्होंने क्रिकेट खेला। उनके बल्ले से कई शॉट्स भी निकले।
क्रिकेट के मैदान में धामी ने थामा बल्ला, लगाया दमदार स्ट्रोक
हरियाणा में आयोजित नमो क्रिकेट प्रतियोगिता में सीएम धामी भी शामिल हुए। सीएम धामी ने खेल भावना और टीम स्पिरिट के साथ मैदान में भी अपना अंदाज दिखाया। जहां उन्होंने खुद भी क्रिकेट के मैदान में उतरे। उन्होंने बल्ला पकड़कर अपने क्रिकेटिंग अंदाज का प्रदर्शन किया। मैदान पर उन्होंने दमदार स्ट्रोक भी लगाया।
खेल के मैदान में उतरने का अपना ही आनंद है..
पंचकूला, हरियाणा में युवा खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट खेलकर मन प्रसन्न हो गया। खेल का मैदान हमें सिखाता है कि लक्ष्य को हासिल करने के लिए टीम भावना, निरंतर प्रयास और पूरे समर्पण के साथ आगे बढ़ना जरूरी है। pic.twitter.com/wFPefoskGG
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) October 2, 2026
क्रिकेटिंग शॉट्स लगाते आए नजर
इस बात की जानकारी सीएम ने सोशल मीडिया पर खुद साझा की है। उन्होंने अपनी एक वीडियो शेयर की। जिसमें वो क्रिकेट के मैदान में क्रिकेटिंग शॉट्स लगाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने वीडियो पोस्ट कर कैप्शन लिखा, “खेल के मैदान में उतरने का अपना ही आनंद है.. पंचकूला, हरियाणा में युवा खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट खेलकर मन प्रसन्न हो गया। खेल का मैदान हमें सिखाता है कि लक्ष्य को हासिल करने के लिए टीम भावना, निरंतर प्रयास और पूरे समर्पण के साथ आगे बढ़ना जरूरी है।”
Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.








