गुजरात में शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमें उत्तराखंड के गढ़वाल के रहने वाले 7 लोगों की मौत हो गई। बता दें कि सभी भुज में तैनात सेना के जवानों के परिवारों से थे। सभी रण ऑफ कच्छ घूमकर लौटकर आ रहे थे। इसी दौरान उनकी कार की नेशनल हाईवे पर ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में सभी सात की मौके पर ही मौत हो गई। जिसमें दो महिलाएं और तीन बच्चों समेत 3 महीने की बच्ची भी शामिल है।
ट्रक से टकराई कार, उत्तराखंड के सात लोगों की दर्दनाक मौत
दरअसल ये पूरा हादसा शनिवार यानी 21 नवंबर को 10 बजे हुआ। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर दो हिस्सों में बंट गई। कार में शव फंसे रहे। जिन्हें बाहर निकालने में बचाव दल को कड़ी मश्क्क्त करनी पड़ी।
मृतकों में 3 महीने की बच्ची भी
मृतकों की पहचान सौरभ सिंह नेगी (30), उनकी पत्नी सविता (30) और तीन महीने की बेटी शिविका के रूप में हुई है। इनके साथ ही राजेश सिंह रावत (35), उनकी 7 साल की बेटी रक्षित, रिंकी गोसाईं (30) और उनकी 4 साल की बेटी वामिका की भी हादसे में मौत हुई है।
Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.








