सीएम पुष्कर सिंह धामी ने धनोल्टी विधानसभा के थत्यूड़ में आयोजित नौवें जौनपुर महोत्सव एवं क्रीड़ा-सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ₹52.55 करोड़ की 26 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
जौनपुर महोत्सव में पहुंचे CM धामी!
इस दौरान सीएम धामी ने क्षेत्र के समग्र विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। उन्होंने ने क्षेत्रवासियों को जौनपुर महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमारी समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं, लोककला और लोक संगीत के संरक्षण एवं संवर्धन के महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
₹52.55 करोड़ की योजनाओं की सौगात
इनके माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर मिलता है। साथ ही खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती हैं। उन्होंने महोत्सव के सफल आयोजन के लिए जौनपुर महोत्सव समिति के प्रयासों की सराहना की।
खेती से स्वरोजगार को बढ़ावा देने के प्रयास प्रेरणादायी
इस अवसर पर सीएम धामी ने ग्राम सभा साबली के प्रगतिशील कृषक कबूल चंद पुंडीर द्वारा कृषि एवं उद्यानिकी के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों की सराहना की। उन्होंने सेब मिशन के अंतर्गत सेब उत्पादन के साथ अदरक, कीवी, केसर, पुष्प, आलू और रोजमैरी जैसी फसलों की खेती के माध्यम से स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उनके प्रयासों को प्रेरणादायी बताया।
Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.








