भीषण सड़क हादसा!, अल्मोड़ा में गहरी खाई में गिरा वाहन, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां धौलछीना थाना क्षेत्र के हरड़ा इलाके में एक वाहन गहरी खाई में जा गिरा। जिससे तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। ये हादसा, मिली जानकारी के अनुसार रात में हुआ था। लेकिन स्थानीय लोगों को इसका पता सुबह चला। जिसके बाद पुलिस को इस मामले की जानकारी दी गई।

अल्मोड़ा में गहरी खाई में गिरा वाहन, तीन लोगों की मौत

सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। SDRF को भी सूचना दी गई। जिसके बाद रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंची।टीम ने स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बचाव कार्य शुरू किया। वाहन से तीनों व्यक्तियों के शव बरामद किए गए। जिसके बाद शव को आगे की कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

हादसे में मरने वालों के नाम

  • हयात सिंह (36 वर्ष) पुत्र शेर सिंह निवासी ग्राम न्योली तहसील व जिला अल्मोड़ा।
  • बसंती देवी (40 वर्ष) पत्नी हिम्मत सिंह निवासी ग्राम हरड़ा तहसील व जिला अल्मोड़ा।
  • बीना देवी (19 वर्ष) पुत्री हिम्मत सिंह निवासी जिला अल्मोड़ा।

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.