स्वतंत्रता दिवस पर CM का तोहफा, युवाओं से उद्योग तक किए 7 बड़े ऐलान – Khabar Uttarakhand

ख़बर शेयर करें

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। इस दौरान सीएम ने तिरंगा फहराया साथ ही मंच ने 7 बड़ी घोषणाएं की।

CM धामी ने मंच से की सात बड़ी घोषणाएं

  • चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में विशेष औद्योगिक पार्क स्थापित किए जाएंगे।
  • प्रदेश के प्रथम युवा आयोग की स्थापना की जाएगी।
  • सीमावर्ती गांवों के युवाओं, भूतपूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को स्वरोजगार एवं उद्यम के लिए अतिरिक्त सहायता और प्रोत्साहन दिया जाएगा।
  • वर्ग-3 और वर्ग-4 की भूमि के विनियमितीकरण की समय-सीमा बढ़ाकर भूमिधरी अधिकार दिए जाएंगे।
  • प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राज्यांश 50 हजार से बढ़ाकर 75 हजार रुपए किया जाएगा।
  • 18 से 30 वर्ष के युवाओं के लिए मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार एवं उद्यमिता प्रोत्साहन योजना शुरू होगी। इसके तहत प्रतिष्ठित संस्थानों के सहयोग से निःशुल्क उद्यमिता और कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा और उद्यम स्थापित करने के लिए बैंक ऋण की 30 प्रतिशत राशि सरकार अनुदान के रूप में देगी।
  • प्रदेश के बहादुर बच्चों को सम्मानित करने के लिए इसी वर्ष से ‘बाल वीरता पुरस्कार’ शुरू किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने 2026 को बताया ऐतिहासिक

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वर्ष 2026 अनेक दृष्टियों से ऐतिहासिक है। इस साल देश स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है और राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। इसी वर्ष संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650वीं जयंती तथा गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी वर्ष भी मनाया जा रहा है। उन्होंने विभाजन विभीषिका के दौरान पीड़ा झेलने वाले लोगों को भी श्रद्धांजलि दी।