SIR पर सियासी दलों के साथ बैठक, 24 लाख मतदाताओं को नोटिस, 15 लाख मामलों में सुनवाई पूरी – Khabar Uttarakhand

ख़बर शेयर करें

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम के निर्देशों पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे की अध्यक्षता में शनिवार को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

राजनैतिक दलों को दी SIR पर विस्तृत जानकारी

बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही राजनैतिक दलों के सुझाव प्राप्त किए। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बैठक में बताया कि ड्राफ्ट रोल में शामिल कुल 71 लाख मतदाताओं में से अनमैप्ड और विसंगति वाले 24 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए थे।

15 लाख नोटिसों पर हो चुकी सुनवाई

नोटिस जारी करने वालों लोगों में से 15 लाख से अधिक नोटिसों की सुनवाई कर दी गई है, शेष पर कार्रवाई अभी जारी है। विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि SIR प्रक्रिया पूर्ण रुप से नियमनुसार संपादित की जा रही है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों को बताया प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने 9 वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की पर्यवेक्षण अधिकारी के तौर पर अतरिक्त तैनाती की गई है।